Goa: नाबालिग बेटी की हत्या कर शव नदी में फेंकने वाला गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2023

पणजी। गोवा पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी 11-वर्षीया बेटी की कथित तौर पर हत्या करने और शव को राजधानी पणजी के पास एक नदी में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने अपराध के मकसद के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। पणजी के पास चाराओ द्वीप में रहने वाले बिहार के 31-वर्षीय मोहम्मद सलीम ने 12 जनवरी को ओल्ड गोवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 10 जनवरी को अज्ञात लोगों ने उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवा बाल अधिनियम सहित विभिन्न प्रावधानों के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga

Prabhasakshi NewsRoom: CJP Protest का बड़ा असर, Railways ने शनिवार को Delhi आने वाली सभी Trains Cancelled कीं

पाकिस्तान के नक्शे को फिर से बदलने की तैयारी: सेना प्रमुख आसिम मुनीर का दांव-4 प्रांतों को तोड़कर बनाए जा सकते हैं 15 नए राज्य

Karwa Chauth 2026 कब है? जानिए पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय