Goa Election Results 2022: तीन दंपति रखेंगे विधानसभा में कदम, विश्वजीत ने 8,085 मतों के अंतर से जीत हासिल की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

पणजी। गोवा की 40 सदस्यीय नयी विधानसभा में इस बार तीन दंपति कदम रखेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निवर्तमान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने वालपई जबकि उनकी पत्नी दिव्या ने पोरियम सीट से जीत दर्ज की है। विश्वजीत ने 8,085 मतों के अंतर से जीत हासिल की है तो दिव्या ने अपने निकतम प्रतिद्वंद्वी को 13,943 मतों से हराया। कांग्रेस के माइकल लोबो ने अपनी पारंपरिक सीट कलंगुट जबकि उनकी पत्नी डिलायला ने भी कांग्रेस के टिकट पर शिवोली सीट से जीत हासिल की है। भाजपा के आतानासियो मोन्सेरात ने पणजी जबकि उनकी पत्नी जेनिफर ने तालेगांव से जीत दर्ज की।

प्रमुख खबरें

Hockey World Cup के लिए Harmanpreet Singh के नेतृत्व में 20 सदस्यीय Team India का ऐलान, क्या खत्म होगा 50 साल का सूखा?

TVS Motor Q1 Results: कंपनी का Profit 65% उछलकर ₹1,057 करोड़ के पार, Revenue में भी रिकॉर्ड बढ़त

सरेंडर करें या मेरिट पर फैसला सुनें, Raja Raghuvanshi Murder Case में सोनम रघुवंशी को SC का अल्टीमेटम

Monsoon Skin Care: बरसात में चेहरे पर Ice Cube का इस्तेमाल कितना सही? जानें क्या कहते हैं Experts