Monsoon Skin Care: बरसात में चेहरे पर Ice Cube का इस्तेमाल कितना सही? जानें क्या कहते हैं Experts

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 21, 2026

मानसून के समय स्किन संबंधित समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में महिलाएं घर पर ही स्किनकेयर में लग जाती है। लेकिन उनको नहीं पता कि कुछ घरेलू नुस्खे नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। यदि आप भी बरसात में चेहरे पर आइस क्यूब्स का यूज करते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। बरसात में स्किन पर आइस क्यूब लगाएं या नहीं आपको बताते हैं।

स्किन एक्सपर्ट ने बताया है कि बरसात के समय कुछ लोग चेहरे बर्फ लगाते हैं, लेकिन आप फेस पर आइस क्यूब का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह आपकी स्किन को फायदा नहीं पहुंचाएंगी, बल्कि नुकसान करेगी। असल में हमारी स्किन के नीचे की तरफ ब्लड वेसल्स को श्रिंक करती है, जिससे पफिनेस, सूजन, रेडनेस और ओपन पोर्स भी कम नजर आते हैं, लेकिन ये इफेक्ट्स कम टाइम के लिए होते हैं।

चेहरे पर बर्फ लगाने का गलत तरीका

अक्सर लोग गलत तरीके से चेहरे पर बर्फ लगाते हैं। भूलकर भी अपने चेहरे पर डायरेक्ट बर्फ न लगाएं। ऐसा करने से फेस पर इरिटेशन हो सकती है। कई बार लोगों को इसका इस्तेमाल करने से आइस बर्न भी हो सकता है। लेकिन आप इसको सीधा चेहरे पर लगाने से बचें। 

आइस क्यूब्स इस्तेमाल करने के 2 बेस्ट तरीके

आइस क्यूब्स को चेहरे पर सीधा लगाने के बजाय आप किसी भी कॉटन के कपड़े में लपेटकर फिर चेहरे की मसाज कर सकती हैं। एक बड़े बर्तन में पानी और आइस डालकर फेस इसमें डुबा सकती हैं। ऐसा करने से कूलनेस बराबर फेस पर डिस्ट्रीब्यूट हो जाती है और फेस पर इरिटेशन भी नहीं होती है। ये दो तरीके सबसे बेस्ट हो सकते हैं। इन्हें आप जरुर ट्राई करें, इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी और चेहरा भी ग्लोइंग बना रहेगा। 

प्रमुख खबरें

Satya Niketan हादसा: CM Gupta का ऐलान, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी

भारत का नया Strategic Power Centre बनने जा रहा है Great Nicobar, Andaman को परमाणु ताकत से लैस करने की तैयारी

Rajasthan में गुटबाजी राजनीति के माहिर खिलाड़ी Sachin Pilot आखिर कैसे Punjab Congress को एकजुट कर पाएंगे?

Delhi Court ने इन्फ्लुएंसर Swatantra Bhardwaj को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा