Ukraine को वह क्षमताएं उपलब्ध कराना लक्ष्य है, जो रूस के खिलाफ युद्ध में जरूरी हैं: व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2023

वाशिंगटन। अमेरिका और जर्मनी द्वारा यूक्रेन को उन्नत युद्धक टैंक भेजने की घोषणा किए जाने के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन का लक्ष्य यूक्रेन को वे आवश्यक क्षमताएं उपलब्ध कराना हैं, जो रूसी सैनिकों के खिलाफ युद्ध में सफल होने के लिए आवश्यक हैं। अमेरिका ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन को 31 एम-1 ‘अब्राम्स’ टैंक भेजेगा। जर्मनी द्वारा 14 ‘लैपर्ड 2 ए 6’ टैंक भेजने पर सहमत होने के बाद अमेरिका ने यह फैसला किया है।

किर्बी ने स्वीकार किया कि सर्दियों में रूसी और यूक्रेनी सेना के बीच लड़ाई धीमी हुई है, लेकिन उन्हें मौसम में सुधार के साथ इसकी तीव्रता बढ़ने की आशंका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को न केवल निवारक क्षमताएं उपलब्ध कराना चाहता है, बल्कि यदि रूस भविष्य में फिर यूक्रेन पर हमला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमाएं पार करने का विनाशकारी निर्णय लेता है तो उसके लिए भी वह यूक्रेन को रक्षात्मक क्षमताओं से लैस करना चाहता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police और RAF के लिए Body Camera अनिवार्य नहीं, Delhi High Court का PIL पर आदेश

Rohini Police ने जाली नोट गिरोह पकड़ा, 10.50 लाख के Fake Currency के साथ चार गिरफ्तार

KCR Farmhouse के पास गायब 45 एकड़ जमीन की होगी पहचान, Revanth Reddy ने किसानों में बांटने को कहा

पीड़ित और अपराधी में फ़र्क नहीं कर पा रहे? संयुक्‍त राष्‍ट्र में इस्लामिक ग्रुप IOC को भारत से अच्छे से समझा दिया