गांधी जयंती से पहले हर घर में शौचालय का लक्ष्य हासिल किया जाए: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2019

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर देश को गंदगीमुक्त घोषित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में राज्य के सभी जिलाधिकारियों से ताकीद की है कि वे गांधी जयंती से पूर्व ही अपने यहां सभी घरों में शौचालय निर्माण का कार्य पूरा कराएं।  मुख्यमंत्री बुधवार को यहां प्रधानमंत्री के 11 सितम्बर को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आए थे। 

इसे भी पढ़ें: अधीर रंजन चौधरी बोले, भाजपा के खिलाफ धारणा की लड़ाई हार रहा है विपक्ष

योगी ने कहा, ‘‘प्रदेश सरकार निराश्रित गौवंश की रक्षा के लिए व्यापक स्तर पर गौशालाओं का निर्माण करा रही है। उनके पालन-पोषण के लिए गौशालाओं तथा पशुपालकों को प्रति पशु प्रतिमाह 900 रुपए का अनुसान दे रही है।’’ उन्होंने कहा कि उनके गोबर व मूत्र जैसे उत्पादों से गोबर गैस का निर्माण किया जाए और सिलेण्डरों में रीफिलिंग की व्यवस्था कर उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों को सस्ते दामों पर ऐसे गैस सिलेण्डर मुहैया कराए जाएं। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक वर्ल्ड में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?