जामिया फायरिंग पर बोले नवाब मलिक, गोडसे की विचारधारा अभी भी जिंदा है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने शुक्रवार को कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की विचारधारा अब भी जिंदा है। उन्होंने यह बयान तब दिया है जब एक दिन पहले दिल्ली में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर एक शख्स ने पिस्तौल से गोली चलाई जिसमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया का एक छात्र घायल हो गया। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता मलिक ने कहा कि यह घटना तब हुई जब कुछ दिन पहले भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में एक चुनावी रैली में उकसावे वाला नारा दिया था कि ‘‘गद्दारों को गोली मारो’’।

अल्पसंख्यक मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की ऐसी टिप्पणियों से देश में माहौल खराब हो रहा है। मंत्री ने जामिया प्रकरण की जांच की भी मांग की। मलिक ने कहा, ‘‘यह (दिल्ली) घटना उसी दिन हुई जिस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (30 जनवरी, 1948) थी। इसका मतलब है कि गोडसे की विचारधारा अब भी जिंदा है और इसे बढ़ावा दिया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ठाकुर ने कुछ दिन पहले गद्दारों को गोली मारने के बारे में कहा था। भाजपा नेताओं की ऐसी टिप्पणियां देश का माहौल बिगाड़ रही है।’’

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार