Gold Price दिल्ली में 800 रुपये गिरा, सर्राफा बाजार में चांदी 5,730 रुपये सस्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 19, 2026

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 800 रुपये घटकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण निवेशकों का भरोसा कम हुआ। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इससे निवेशकों का रुख सतर्क रहा। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से महंगाई और व्यापक आर्थिक हालात को लेकर चिंता बढ़ गई है, जबकि अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से बातचीत न होने से कारोबारी सतर्क बने हुए हैं। लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग ने कहा कि सर्राफा पर दबाव बना हुआ है क्योंकि निवेशक भविष्य में ब्याज दरों की दिशा के बारे में नई जानकारी के लिए फेडरल रिजर्व की बैठक के विवरण का इंतजार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 4,361.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 63.33 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

प्रमुख खबरें

बेंगलुरु नहीं अब Chennai में होगा Duleep Trophy Final, BCCI ने क्रिकेट फैंस के लिए लिया बड़ा फैसला

IndiGo Website Down: तकनीकी खराबी से ठप हुई इंडिगो की ऑनलाइन बुकिंग, Airline ने यात्रियों को दी बड़ी सलाह

Hockey World Cup 2026 India vs Pakistan: Harmanpreet और Abhishek के गोल से जीता भारत, टूर्नामेंट के अगले दौर में बनाई जगह

Marvell के शेयर खरीदेगा Google: AI Chip Market में दबदबा बनाने के लिए दोनों टेक दिग्गजों ने मिलाया हाथ