वायदा बाजार में सोने, चांदी के भाव में भारी गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2025

अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर बढ़ती संभावना और मजबूत डॉलर के बीच वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव में सोमवार को भारी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव 1,546 रुपये या 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,21,905 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 12,428 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 1,964 रुपये या 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,45,506 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

इसमें 20,367 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,076.11 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 1.44 प्रतिशत टूटकर 47.88 डॉलर प्रति औंस रहा।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी