आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोने-चांदी में दिखी तेजी, जाने आज का भाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2019

नयी दिल्ली। स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 32,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत भी 150 रुपये की तेजी के साथ 37,550 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। बाजार सूत्रों ने सोने की कीमतों में तेजी आने का श्रेय घरेलू बाजार में स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में आई तेजी को दिया। हालांकि विदेशों में कमजोरी के रुख ने लाभ को कुछ सीमित किया।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,281.70 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी गिरावट के साथ 14.61 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुयी। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200-200 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 32,870 रुपये और 32,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रही। 

इसे भी पढ़ें: सोना-चांदी के भाव में दिखी तेजी, जाने क्या है आज का भाव?

चांदी हाजिर की कीमत 150 रुपये की तेजी के साथ 37,550 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी जबकि साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 316 रुपये की तेजी के साथ 36,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 79,000 और बिकवाल 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal