दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अपरिवर्तित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 33,430 रुपये प्रति दस ग्राम पर लगभग अपरिवर्तित बना रहा जबकि चांदी भी 39,500 रुपये प्रति किग्रा के पिछले स्तर पर बनी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, स्थानीय आभूषण कारोबारियों की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमत 20 रुपये की मामूली गिरावट के साथ बंद हुई।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक संकेतों और मांग घटने से बीते सप्ताह सोना और चांदी कीमतों में गिरावट

हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 26,400 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर बना रहा। चांदी हाजिर की कीमत 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 594 रुपये की तेजी के साथ 38,709 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 80,000 रुपये और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिरता का रुख दर्शाते बंद हुए।

प्रमुख खबरें

Imphal में फिर तनाव, मशाल Rally के दौरान Security Forces से भिड़े प्रदर्शनकारी, जमकर पत्थरबाजी

Indian Ocean में US Navy का बड़ा एक्शन, संदिग्ध Iranian Oil Tanker को रोका, बढ़ा टकराव का खतरा।

Border पर भारत ने किया खतरनाक शेषनाग से धमाका, दहल उठे मुनीर-शहबाज

खोल दो नहीं तो...हॉर्मुज में चीन की एंट्री, ईरान को दिया सख्त आदेश!