कमजोर वैश्विक रुख से वायदा कारोबार में सोने के भाव में दिखी तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

नयी दिल्ली। वैश्विक स्तर पर स्थिर रुख के चलते सटोरियों के सौदे बढ़ाए जाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोना 143 रुपये बढ़कर 31,952 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून महीने की डिलीवरी वाला सोना 143 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत बढ़कर 31,952 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसमें 1,870 लॉट का कारोबार हुआ। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि प्रतिभागियों के सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोना तेजी में रहा। न्यूयॉर्क में सोना 0.51 प्रतिशत बढ़कर 1,299 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना