हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में आई इतने रुपये की तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

नयी दिल्ली। घरेलू मांग में तेजी आने के कारण बृहस्पतिवार को वायदा बाजार में सोना 50 रुपये चढ़कर 32,730 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि विदेशों में कमजोरी के रुख ने लाभ को कुछ सीमित कर दिया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त डिलिवरी वाला सोना 50 रुपये अथवा 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 32,730 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसमें 16,381 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों के अनुसार कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से सोने में तेजी आई लेकिन विदेशों में कमजोरी के रुख ने लाभ को कुछ सीमित कर दिया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.22 प्रतिशत घटकर 1,336.50 डॉलर प्रति औंस रह गया।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal