सोने की गिरावट पर लगा ब्रैक, जानिए कितने बढ़े दाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2021

नयी दिल्ली। सोने की कीमतों में लगातार पांच कारोबारी सत्रों से चली आ रही गिरावट के रुख पर ब्रेक लग गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक बहुमूल्य धातु के अंतरराष्ट्रीय कीमत में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत 94 रुपए की तेजी के साथ 46,877 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,783 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की भी 340 रुपये के लाभ के साथ 68,391 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 68,051 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी।

इसे भी पढ़ें: IndiGo ने अपने फूड मैन्यू में किया बदलाव, इन जगहों की यात्रा करने पर मिलेगी खास सुविधा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,815 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी भी लाभ के साथ 27.16 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका में रोजगार के निराशाजनक आंकड़े और वहां प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद के बीच सोने की कीमतों में तेजी रही।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court का आदेश, रेखा गुप्ता का आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं

ठाणे में नवजात की तस्करी का भंडाफोड़, Home Guard जवान समेत 10 गिरफ्तार

West Bengal के SIR अधिकरण से जस्टिस बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा

सोनम Sonam Wangchuk ने उपराज्यपाल प्रशासन पर साधा निशाना, President Murmu से हस्तक्षेप की मांग