IndiGo ने अपने फूड मैन्यू में किया बदलाव, इन जगहों की यात्रा करने पर मिलेगी खास सुविधा

IndiGo

इंडिगो कुछ उड़ानों में गोवा का खास भोजन परोसेगी।बयान में कहा गया कि गोवा कार्निवल के दौरान हवाई अड्डे पर गोवा के स्थानीय नृत्य होंगे, कर्मचारी पारंपरिक कपड़े पहनेंगे और बोर्डिंग की घोषणा कोंकणी तथा अंग्रेजी में की जाएगी।

नयी दिल्ली। इंडिगो ने सोमवार को कहा कि वह 12 फरवरी से 17 फरवरी के बीच चार प्रमुख शहरों से डैबोलिम हवाई अड्डे के लिए यात्रा के दौरान पहले से बुकिंग के आधार पर गोवा के खास भोजन एक्जॉटी परोसेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये चार शहर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद हैं।

इसे भी पढ़ें: IT कंपनी HCL का अपने कर्माचरियों को तोहफा, 700 करोड़ से अधिक बोनस देने की घोषणा की

विमानन कंपनी सात फरवरी से 16 फरवरी के बीच पांच हवाई अड्डों - गोवा, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में गोवा कार्निवल मना रही है। बयान में कहा गया कि गोवा कार्निवल के दौरान हवाई अड्डे पर गोवा के स्थानीय नृत्य होंगे, कर्मचारी पारंपरिक कपड़े पहनेंगे और बोर्डिंग की घोषणा कोंकणी तथा अंग्रेजी में की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़