फिर 50 हजार के पार हुआ सोना, चांदी भी हुआ मंहगा; देखें नई कीमतें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 877 रुपये की तेजी के साथ 50,619 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोने का भाव 49,742 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा; निफ्टी 14,100 अंक के पार

चांदी की कीमत भी 2,012 रुपये बढ़कर 69,454 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह भाव 67,442 रुपये प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,935 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी लाभ के साथ 27.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस)तपन पटेल ने कहा,‘‘डॉलर में गिरावट आने के कारण सोने की कीमत में तेजी आई।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा