अवध विश्वविद्यालय के 107 छात्रों को दिया गया स्वर्ण पदक

By सत्य प्रकाश | Dec 20, 2021

अयोध्या। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आज 26वां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। सुबह 10 बजे के वक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या हवाई पट्टी पहुंचीं, उसके बाद अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई । लगभग 3 घंटे के करीब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रहीं। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 107 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें: अमृत महोत्सव के समापन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित

वही अवध विश्वविद्यालय के कुलपति ने गोल्ड मेडल प्राप्त मेधावीयों के उज्जवल भविष्य की कामना की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज अयोध्या के दो विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुई। हालांकि डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा शामिल नहीं हो पाए।

प्रमुख खबरें

SEBI का बड़ा एक्शन: Renewal Fees न भरने पर 12 Research Analyst का रजिस्ट्रेशन किया रद्द

Donald Trump की डिमांड वाली पॉलिसी हिट! NATO में झुका Spain, रक्षा खर्च बढ़ाने पर हुआ राजी

Bankipur By-Election: BJP उम्मीदवार Abhishek Sinha ने वापस लिया नामांकन, सियासी गलियारों में हलचल

TRAI का नया नियम: Mobile App अब नहीं रोक पाएंगे 1600 सीरीज से आने वाली सरकारी Call