गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

By सुयश भट्ट | Feb 09, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में एनएसयूआई के आईटी सेल के प्रदेश समन्वयक अक्षय तोमर के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। इस हंगामे के बस कार्यपरिषद बैठक शुरू हुई है।

अक्षय तोमर ने कहा कि बरकतउल्ला कैंपस में स्थित डिपार्टमेंट्स मे काबिल फैकल्टी न होने के अभाव मे मेधावी छात्र जा रहे है। और इसके साथ ही डिप्रेशन के चलते छात्र ने आत्महत्या की है। जिसका जीता जागता उदाहरण आनंद त्रिपाठी है।

इसे भी पढ़ें:एमपी पुलिस ने अपनाया ‘पुष्पा’ का अवतार , सोशल मीडिया पर जारी किया एक पोस्टर 

अक्षय ने कहा कि फिजिकल डिपार्टमेंट में 31 सब्जेक्ट लेने के लिए सिर्फ 2 गेस्ट फैकल्टी ही है। जिनमें से कई फैकल्टी ने संस्कृत से पीएचडी की है।आ और वो सब खुद योगा की क्लास लेते है। एनएसयूआई ने विवि में फैक्लटी की व्यवस्था किए जाने की मांग भी की है।

तोमर ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के प्रति अत्यधिक लापरवाही बरती जा रही है। जो कि एनएसयूआई बर्दाश्त नहीं करेंगी। अगर विवि द्वारा जल्द से जल्द शारीरिक विभाग के साथ अन्य विभागों में फैकेल्टीयो की नियुक्ति नहीं की गई तो एनएसयूआई चरणबद्ध प्रदर्शन करेगी ।

प्रमुख खबरें

मेसी ने युवा Lamine Yamal की जमकर की तारीफ, FIFA World Cup फाइनल में Spain से भिड़ंत

Chandra Gochar Alert: आज रात कन्या राशि में चंद्रमा का प्रवेश, इन 3 Zodiac Signs की बढ़ेगी मुसीबत

Sonam Wangchuk को मोहरा बना रहा विपक्ष? Jantar-Mantar Protest पर आया Chirag Paswan का बड़ा बयान

असत्य, हिंसा मोदी सरकार के मूल सिद्धांत, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के राहुल गांधी