By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 18, 2026
आज यानी देर रात 18 जुलाई को चंद्रमा सिंह राशि से निकालकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। यह गोचर रात 11 बजकर 59 मिनट पर होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह चंद्रमा को अनुकूल नहीं मानते है। वहीं, जब चंद्रमा बुध की राशि कन्या में आता है, तो इसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए अनिश्चित और चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
मेष राशि
चंद्रमा का गोचर मेष राशि के छठे भाव में होने जा रहा है। यह भाव रोग, ऋण और शत्रु का भाव माना जाता है। इस कारण मेष राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। अगर आप आपने किसी से उधार लिया है तो उसने चुकाने का दबाव बढ़ सकता है। इस दौरान आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी है। परिवार के साथ समय बिताने से तनाव पैदा हो सकता है। जब आप बातचीत करें, तो संयम और समझदारी बनाए रखना बेहद जरुरी होगा। छोटी-छोटी बातों का नजरअंदाज करना ही श्रेष्ठ है। इस दौरान शांति बनाए रखें और चंद्रमा में से संबंधित मंत्रों का जाप करें।
तुला राशि
तुला राशि में चंद्रमा का गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है। जिससे इन लोगों अधिक खर्च और हानि का संकेत देता है। इस अवधि में आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। इसलिए पैसों से संबंधित जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी भी तरह के लेने-देने में जल्दबाजी न करें और कोशिश करें कि विश्वसनीय व्यक्ति से ही सलाह ले सकते हैं। वहीं, यह समय उधार देने से बचें, तो ही बेहतर रहेगा। सामाजिक जीवन में अपनी छवि को बनाए रखने के लिए सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। मेटल हेल्थ को संतुलित रखने केलिए भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।
कुंभ राशि
चंद्रमा का यह गोचर कुंभ राशि में अष्टम भाव में होने जा रहा है, जिसे अचानक घटनाओं और अनिश्चितताओं का भाव माना जाता है। इस समय अधिक धन खर्च या हानि हो सकती है। जब आप यात्रा करें तो सामान का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि चोरी या नुकसान की आशंका हो सकती है। इस समय किसी पर भी आंख मूदकर भरोसा करना नुकसानदेह साबित होगा। जो जातक घर से दूर रहकर काम या पढ़ाई कर रहे हैं, उनको नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि अपनी निजी बातों को दूसरे शेयर बिल्कुल भी न करें। सतर्कता और समझदारी से ही आप इस समय को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं। नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ हो जाता है।