Gold Price| धनतेरस पर चढ़ा सोने का भाव, रेट देखकर उड़ जाएंगे होश

By रितिका कमठान | Oct 29, 2024

देश भर में आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस के साथ ही दिवाली की शुरुआत भी हो गई है। धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ होता है। सोना खरीदने की तैयारी अगर आपकी भी है तो सोने और चांदी की कीमत में धनतेरस के दिन गिरावट देखने को मिली है। 

वहीं एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना दोपहर 12 बजे 199.00 अंक की तेजी के साथ 78765.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक सोना धनतेरस के दिन यानी मंगलवार को 78643.00 रुपये पर खुला। 29 अक्टूबर को सोना शुरुआती कारोबार में यह 78643.00 रुपये पहुंचा था। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी भी 198.00 रुपये की तेजी के साथ 97622.00 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंची। बता दें कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सोना 79811 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 109600 रुपये किलो, मुंबई में सोना 79817 रुपये और चांदी 100300 रुपये, कोलकाता में सोना 79815 रुपये और चांदी 101800 रुपये के भाव पर है।

प्रमुख खबरें

‘कपड़े हो गए छोटे, तो शर्म कहां से आए?’ वाली कॉन्टेंट क्रिएटर Anita Bishnoi ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के मालवीय नगर होटल में भीषण अग्निकांड! 12 विदेशियों समेत 21 की मौत, सीएम रेखा गुप्ता ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Israel और Lebanon युद्धविराम बढ़ाने पर सहमत, हिजबुल्ला के प्रवेश पर लगेगा बैन, अमेरिका की मध्यस्थता में बनी बात

Muzaffarpur Hospital Fire | मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगने से तीन मरीजों की मौत