अब चीन में अक्षय कुमार लहराएंगे भारत का तिरंगा और पूरी दुनिया करेगी सलाम

By रेनू तिवारी | Dec 04, 2019

खेल में अपने देश के झंडे को एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराते हुए देखने से ज्यादा गर्व की बात और क्या हो सकती है। अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड भी अपने कंटेंट के आधार पर चीन में अपना झंड़ा लहराने के लिए तैयार है। अक्षय कुमार स्टारर 2018 स्पोर्ट्स ड्रामा 'गोल्ड' अब चीन में 13 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। अक्षय ने ट्विटर पर खबर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "13 दिसंबर, 2019 को चीन में स्वर्ण जारी!" 

इसे भी पढ़ें: इंडियन आइडल: अनु मलिक की जगह जज के रूप में दिखेंगे हिमेश रेशमिया

फिल्म सच्ची घटना पर आधारित 1948 के लंदन ओलिंपिक्स के दौरान हुई घटनाओं का वर्णन करती है। फिल्म में तपन दास की यात्रा के बारे में बताया गया है, जो ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने आजादी के बाद भारत को हॉकी में अपना पहला स्वर्ण पदक दिलाने का सपना देखा था। फिल्म में जब भारत पहला गोल्ड जीत जाता है तो तिरंगा लहराया जाता है जिसके सम्मान में वहां मौजूद सभी देशों के लोग खड़े हो जाते हैं। अब भारत का तिरंगा अक्षय कुमार की फिल्म के जरिए चीन के सिनेमाघरों में लहराया जाएगा। आपको बता दें कि भारतीय फिल्मों को चीन में काफी पसंद किया जाता है। आमिर खान की फिल्म दंगल ने चीन में 1700 करोड़ की कमाई की थी।

इसे भी पढ़ें: आरोपियों को फांसी देने से क्या कम हो जाएंगे बलात्कार के मामले: अपर्णा सेन

फिल्म गोल्ड पिछले साल 2018 में स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिससे 1948 के ओलंपिक में भारत के पहले स्वर्ण पदक की 70 वीं वर्षगांठ को भी चिह्नित किया था। गोल्ड बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और रिलीज के 13 वें दिन 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश करने वाली अक्षय कुमार की नौवीं फिल्म बन गई थी।

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी