गोल्फर टाइगर वुड्स को ‘प्रेजिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से किया जाएगा सम्मानित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2019

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को वाइट हाउस में दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स को अमेरिका के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘प्रेजिडेंशियल मेडल आफ फ्रीडम’ से सम्मानित करेंगे। ट्रंप ने पिछले महीने मास्टर्स टूर्नामेंट जीतने पर भी वुड्स को बधाई दी थी।

ट्रंप के इस फैसले को हालांकि नस्ली राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि वुड्स अश्वेत गोल्फर हैं। वुड्स के पिता अश्वेत थे जबकि माता थाईलैंड मूल की हैं। राष्ट्रपति ट्रंप इससे पहले अश्वेत एनबीए खिलाड़ियों और अमेरिकी फुटबाल खिलाड़ियों से भिड़ चुके हैं लेकिन वह हमेशा से वुड्स के प्रशंसक रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने कम दूरी के मिसाइलो का किया परीक्षण

अपने शानदार करियर के दौरान वुड्स राजनीति से दूर रहे लेकिन मौका मिलने पर वह डेमोक्रेट राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और बराक ओबामा तथा रिपब्लिकन राष्ट्रपति एचडब्ल्यू बुश और ट्रंप के साथ हाथ आजमाने से पीछे नहीं हटे।

प्रमुख खबरें

बिहार के Piyush Jha का नवाचार: अपशिष्ट जल शोधन प्रणाली को UNDP से मिली मान्यता

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार

Saint Vincent and the Grenadines में हिंसक गोलीबारी, चार लोगों की मौत और चार अन्य घायल

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर