आटा चक्की की दुकान पर चैन की नींद सो रहे बुजुर्ग का बदमाशों ने गला काटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2019

गोण्डा (उप्र)। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सालपुर गांव में बीती रात एक व्यक्ति की धारदार औजार से गला काटकर हत्या कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि बासदेव सिंह (65) बीती रात गांव के बाहर अपनी आटा चक्की की दुकान पर सो रहे थे।

अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार औजार से उनकी गला काटकर हत्या कर दी। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत करकार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: मूकबधिर युवती को अकेला पाकर 16 वर्षीय लड़के ने किया बलात्कार

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह