दिल्ली में विधायकों-मंत्रियों के अच्छे दिन, वेतन बढ़ोतरी का बिल विधानसभा में पास

By अंकित सिंह | Jul 04, 2022

दिल्ली विधानसभा ने अपने सदस्यों के वेतन एवं भत्ते में 66 फीसद से अधिक की वृद्धि से संबंधित विधेयक पारित किये। इसको लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में विधायकों, मंत्रियों, स्पीकर और विपक्ष के नेताओं का वेतन बढ़ाने का विधेयक पास हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले करीब 11 साल से दिल्ली के विधायकों को 12,000 रुपए वेतन मिलता था जिसे बढ़ाकर एक बार 30,000 रुपए किया गया था।

इसे भी पढ़ें: ‘अग्निपथ’ के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का भिक्षाटन, प्रधानमंत्री के नाम पर 420 रुपये के चेक भेजे

आपको बता दें कि देश में दिल्ली के विधायकों की सबसे कम तनख्वाह है। मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचेतक, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विपक्ष के नेता के वेतन में वृद्धि से संबंधित पांच अलग-अलग विधेयक सदन में पेश किये गये और सदस्यों ने उन्हें पारित किया। सदस्यों ने कहा कि उनका वेतन बढ़ती महंगाई और विधायकों द्वारा किये जाने वाले कार्यों के अनुरूप होना चाहिए। भाजपा विधायक एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी इस वेतन वृद्धि का समर्थन किया।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट