मिजोरम में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया गुड फ्राइडे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2025

ईसाई बहुल मिजोरम में गुड फ्राइडे धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। ‘गुड फ्राइडे’ ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाये जाने पर उनके बलिदान की याद में मनाया जाता है। प्रेस्बिटेरियन चर्च और बैप्टिस्ट चर्च ऑफ मिजोरम (बीसीएम) सहित विभिन्न ईसाई संप्रदायों के सभी चर्च में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।

इन सभाओं में ईसा मसीह के बलिदान से जुड़े उपदेश दिए गए। गुड फ्राइडे के अवसर पर अधिकांश स्थानीय चर्च में पारंपरिक सामूहिक गायन या जैखॉम/लेंगखॉम का आयोजन किया गया, जो मिजोरम के ईसाइयों के लिए क्रिसमस, गुड फ्राइडे और ईस्टर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों के उत्सव का अहम हिस्सा माना जाता है। शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, वाणिज्यिक बैंक, निजी संस्थान और दुकानें बंद रहीं क्योंकि सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

प्रमुख खबरें

हताशा का दौर खत्म, Gen-Z के लिए अवसरों की भरमार, PM मोदी ने युवाओं को किया सशक्त

6000 सैनिक, RDX, तोप, टैंक से होगा हमला, TTP ने पाकिस्तान के पुख्ता इलाज का पूरा रोडमैप कर लिया तैयार

Cancer Horoscope 2026: कर्क राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल

17 साल का वनवास समाप्त कर बांग्लादेश में लौटा प्रिंस, अब यूनुस की होगी छुट्टी?