By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 23, 2026
क्या आप भी सबको खुश करने में लगे रहते हैं? अक्सर समाज में सबको खुश रहना, हमेशा मुस्कुराते रहना और हर बात पर दूसरों को हां कहना... एक अच्छी लड़की की पहचान मानी जाती है। चाहे लड़कियां बचपन से ही बड़ों की बात मानना, सबके साथ अच्छा व्यवहार करना, किसी को नाराज न करना, अपनी जरुरतों से पहले दूसरों के बारे में सोचना और हमेशा समझदारी से काम लेना जैसी बताई सिखाई जाती है।
इन सभी बातों के आधार पर अच्छी लड़की का टैग दिया जाता है, लेकिन हर किसी को खुश रखने के चक्कर में आपकी मानसिक सेहत पर असर पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं क्या Good Girl Syndrome?
Good Girl Syndrome क्या है ?
दरअसल, Good Girl Syndrome कोई आधिकारिक मानसिक बीमारी या मेडिकल डायग्नोसिस नहीं है, बल्कि यह एक व्यवहारिक पैटर्न हैं। हमेशा महिलाओं से कई ऐसी उम्मीद की जाती हैं कि, जिन पर खरा उतरना काफी मुश्किल होता है। वहीं, इन्हीं उम्मीदों के बोझ को 'गुड गर्ल सिंड्रोम' कहते हैं।
- ऐसे में देखा गया है कि महिलाएं दूसरों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार कोशिश करती हैं। उन्हें लगता है कि यदि उन्होंने किसी को मना कर दिया, अपनी बात रखी या अपनी पसंद को प्राथमिकता दी, तो सामने वाला उनसे नाराज हो सकता है।
- फिर महिलाएं दूसरों की खुशी को अपनी जिम्मेदारी समझने लगती हैं। वे अपनी इच्छाओं, भावनाओं और जरुरतों को नजरअंदाज करके हर किसी के लिए उपलब्ध रहने के कोशिश करती हैं।
- धीरे-धीरे इन्हें अपनी पसंद से फैसले लेने में भी काफी परेशानी हो जाए और यही से असली दिक्कत शुरु होती है क्योंकि यह पैटर्न उन्हें मानसिक तनाव और थकान की तरफ धकेल देता है।
Good Girl Syndrome के नुकसान क्या हैं?
अगर आप काफी समय से दूसरों की उम्मीदों पर खरा रहेंगी, तो खुद के बारे में सोचने पर भी महसूस होने वाला गिल्ट महिलाओं की मेंटल हेल्थ को धीरे-धीरें नुकसान पहुंचाने लगता है और इसका असर उनकी सेहत पर साफ नजर आता है।
हार्मोनल इंबैलेंस
अगर आप अपनी भावनाओं को इजहर नहीं कर पाती है, तो आप दूसरों की उम्मीदों के हिसाब से ही खुद को ढालने की कोशिश करती हैं, तो अचानक से हार्मोन्स इंबैलेंस होने लगते हैं। फिर महिलाओं की फिजिकल हेल्थस पीरियड्स और मेंटल हेल्थ पर असर दिखता है।
भावनात्मक थकान
अगर आप हर समय किसी न किसी के लिए उपलब्ध रहेंगे, तो आपकी भावनाएं दबने लग जाएगी और फिर भावनात्मक रूप से थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
एंग्याजटी और ओवरथिंकिंग
आजकल इस सिंड्रोम के चलते महिलाओं के मन में हमेशा यह डर बना रहता है कि सामने वाला इंसान उनसे नाराज न हो जाए, वे दूसरों को खुश रखने की कोशिश में अपनी पहचान खोने लगती हैं। इसी कारण से एंग्जायटी और ओवरथिकिंग उन्हें परेशान कर सकती है।
डाइजेशन से संबंधित परेशानी
दरअसल, हमारी गट और इमोशंस का सीधा संबंध होता है। ऐसे में मन की बात मन में ही रखने से पाचन खराब हो सकता है। इसके पीछे की वजह से एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग और कब्ज हो सकती है।
हाई कोर्टिसोल लेवल
यदि आप मन ही मन में घुटती हैं, तो इसके पीछे का कारण नर्वस सिस्टम को नुकसान हो सकता है। जिससे स्ट्रेस हार्मोन या कोर्टिसोल का लेवल बढ़ने लगता है और इसका असर कई बॉडी फंक्शंस पर देखने को मिलता है।
Good Girl Syndrome से बाहर कैसे निकलें?
- किसी भी कार्य को करने में सहज नहीं, बेझिझक न कहना सीखें।
- दिन में कुछ समय अपनी पसंद, आराम और खुशी के लिए जरुरी निकालें।
- इसके अलावा, अपनी सीमाएं तय करना स्वार्थ से कम नहीं है। आपको हर समय दूसरों के लिए उपलब्ध रहने की जरुरत नहीं है।
- यदि कोई आपको परेशान कर रहा है, तो उसे मन से दबाने के जगह खुलकर अपनी बात रखें।
- वहीं, आपको लोगों को नाराज करने का डर, तनाव या एंग्जायटी आपकी रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित करती है, तो मेंटल हेल्थ के लिए एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें।