लोगों का उत्तम स्वास्थ्य राजस्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: Bhajanlal Sharma

By Prabhasakshi News Desk | Nov 25, 2024

जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोगों का उत्तम स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार ने अपने कुल सालानाबजट का 8.26 प्रतिशत चिकित्सा को समर्पित किया है। यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि चिकित्सा सेवा का क्षेत्र है तथा सेवा अर्थ से नहीं, बल्कि मन की शांति से जोड़ी जाती है, ऐसे में चिकित्सकों द्वारा मानवता की सेवा का महती काम किया जा रहा है। शर्मा ने कहा, ‘‘ हमने इस वर्ष के बजट में 27 हजार 660 करोड़ रुपये अर्थात बजट का 8.26 प्रतिशत हिस्सा केवल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को समर्पित किया है। प्रदेशवासियों की सेहत हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत चिकित्सकीय बुनियादी ढ़ाचे को बेहतर बना रही है, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र में तीन वर्ष में 15 हजार करोड़ के काम करवाये जायेगें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध हो रहा है। इससे पहले उन्होंने नवस्थापित ‘हेमेटोलॉजी टॉवर एवं साइबर नाइफ मशीन’ का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, ‘महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइसेंज’ के संस्थापक एम. एल. स्वर्णकार भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

सफेद बालों की टेंशन खत्म! घर पर आजमाएं यह Herbal Collagen Treatment, Hair Fall भी होगा कंट्रोल

Love Horoscope For 1 May 2026 | आज का प्रेम राशिफल 1 मई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Donald Trump की नई लीगल चाल? ईरान युद्ध को बताया खत्म, कांग्रेस की मंजूरी से बचने के लिए निकाला अनोखा रास्ता

Vaishakha Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा पर करें ये खास काम, जानें स्नान-दान की Full Details