अच्छी खबर! चीन ने कैलाश मानसरोवर के यात्रियों को दिया वीजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

नयी दिल्ली। चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों को वीजा दिये हैं। चीनी दूतावास के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ऐसी खबर आयी थी कि चीन सरकार ने भारत द्वारा लद्दाख को केंद्रशासित क्षेत्र बनाये जाने पर भारतीयों के एक समूह को वीजा देने में देरी की।

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370: ब्रिटेन ने जताई चिंता, शांति बनाए रखने की अपील दोहराई

लेकिन भारत ने चीन के ऐतराज को खारिज कर दिया और इसे देश का अंदरूनी मामला बताया। सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया है जो जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देता है। इसी के साथ सरकार ने राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों-- जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया।

प्रमुख खबरें

Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!

भारत ने ट्रक पर लादी क्रूज मिसाइल, बटन दबाते ही जो हुआ...

हरियाणा CM Nayab Saini का दावा: Punjab में भी Modi की Double Engine सरकार की चाहत

Reliance के शेयर ने पकड़ी रफ्तार, Meta Deal और सस्ते Crude Oil ने AGM से पहले भरा जोश