West Bengal Budget: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राज्य के बजट में 3% डीए की घोषणा

By अभिनय आकाश | Feb 15, 2023

पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी कर्मियों को तोहफा दिया है। आखिरकार राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा कर दी है। घोषणा के मुताबिक राज्य सरकार के कर्मचारियों को अगले मार्च के वेतन से बढ़ी हुई दर पर डीए मिलेगा। राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य 3 फीसदी अतिरिक्त डीए देगा. सरकारी कर्मचारियों के अलावा पेंशनधारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। चंद्रिमा ने बुधवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया। लेकिन डीए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। बजट भाषण के अंत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंत्री अरूप विश्वास को एक नोट सौंपा। इसमें देखा गया है कि अरूप ने मुख्यमंत्री के हाथ से लिया नोट चंद्रिमा को दे दिया। इसके बाद डीए बढ़ाने की घोषणा की गई।

इसे भी पढ़ें: बंगाल के जंगलराज से जनता को मिलेगा छुटकारा, पश्चिम बंगाल में बर्धमान में Mamata Banerjee पर जमकर बरसे भाजपा अध्यक्ष JP Nadda

राज्य सरकार के कर्मचारियों के मुताबिक राज्य सरकार के कर्मचारी डीए के मामले में केंद्र से काफी पीछे हैं। केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी का और महंगाई भत्ता देने का ऐलान कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो नई व्यवस्था में बंगाल के डीए और केंद्र के बीच का अंतर बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा। डीए बकाया की मांग को लेकर राज्य सरकार के कर्मचारियों का एक समूह लंबे समय से शहीद मीनार पर धरना दे रहा है. हालांकि, बुधवार की घोषणा के बाद मौजूदा बकाया 32 फीसदी पर कायम रहा। 

प्रमुख खबरें

भारतीय महिला कुश्ती का ऐतिहासिक पल, Manisha Bhanwala ने जीता World Wrestling Championship Gold

पाक सेना ने सीमा पार Afghan Taliban की चौकियों और बंकरों पर की भारी गोलाबारी

Manisha Bhanwala ने World Championship में Abigail Nette को 8-6 से हराकर रचा इतिहास

Vinesh Phogat मामले में WFI को Delhi High Court का निर्देश, 2 हफ्ते में लें फैसला