हज यात्रा करने वालो के लिए खुशखबरी, भारतीय यात्रियों के लिए सउदी ने दिया विशेष कोटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2019

नयी दिल्ली। सऊदी अरब की ओर से भारतीय हज कोटे को बढ़ाकर दो लाख किए जाने के कारण इस साल उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के सभी आवेदकों का इस पवित्र यात्रा पर जाने का सपना साकार हो सकेगा। सूत्रों के मुताबिक सऊदी अरब द्वारा भारत का कोटा बढ़ाये जाने से उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, पंजाब, गोवा, मणिपुर, ओडिशा, पुडुचेरी, दादर एवं नागर हवेली, लक्षद्वीप, चंडीगढ़, दमन एवं दीव, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, त्रिपुरा में वेटिंग लिस्ट क्लियर हो गई है जिससे तकरीबन सभी आवेदकों का हज पर जाने का तय हो गया है।

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब में दो पंजाबियों का सिर काटे जाने को CM अमरिन्दर ने 'अमानवीय' बताया

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया की सऊदी अरब के हज मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर भारत का हज कोटा बढ़ा कर 2 लाख कर दिया है और इस फैसले को शुक्रवार को आधिकारिक रूप से घोषित भी कर दिया है। दरअसल, फरवरी, 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की एक बैठक में सऊदी अरब ने भारत के हज कोटे में लगभग 25 हजार की बढ़ोतरी की थी जिससे भारत का हज कोटा 2 लाख हो गया।

इसे भी पढ़ें: यमन की राजधानी में स्कूलों के पास विस्फोट, 14 बच्चों की मौत

सूत्रों ने कहा की अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नकवी लगातार इस प्रयास में थे किभारतीय हज कोटा कम से दो लाख तक पहुंच जाए। नकवी ने कुछ महीने पहले सऊदी अरब के दौरे पर भी हज कोटे में बढ़ोतरी की मांग सऊदी सरकार के समक्ष रखी थी। बाद में मोहम्मद बिन सलमान के भारत दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे आग्रह किया जिसके बाद भारतीय हज कोटे में बढ़ोतरी का फैसला हुआ।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने सऊदी अरब के 16 नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

आजादी के बाद पहली बार रिकॉर्ड दो दो लाख भारतीय मुसलमान बिना सब्सिडी के हज यात्रा 2019 पर जायेंगे जिनमें बिना  मेहरम  (पुरुष रिश्तेदार) के हज पर जाने वाली 2340 मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हैं। हज-2019 के लिए उत्तर प्रदेश से 34397,पश्चिम बंगाल से 8470, गोवा से 191, मणिपुर से 499, ओडिशा से 698, आंध्र प्रदेश से 2138, असम से 3588, बिहार से 4950, हिमाचल प्रदेश से 72, झारखण्ड से 2233, पंजाब से 342, त्रिपुरा से 110 आवेदन प्राप्त हुए थे। हज कोटा बढ़ाये जाने से यह सभी आवेदक हज 2019 पर जा सकेंगे।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड