नए साल पर सरकार के लिए खुशखबरी, लगातार दूसरे महीने GST संग्रह 1 लाख करोड़ पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2020

नयी दिल्ली। माल एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। सरकारी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर माह में जीएसटी संग्रह 1.03 लाख करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी महीने जीएसटी संग्रह 97,276 करोड़ रुपये था जबकि पिछले महीने (नवंबर 2019) में यह आंकड़ा 1,03,492 करोड़ रुपये रहा था। 

इसे भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था पर प्रधानमंत्री के दावे हकीकत से दूर, तत्काल कदम उठाने की जरूरत: कांग्रेस

इसी प्रकार, उपकर की वसूली में 847 करोड़ रुपये आयातित माल पर उपकर से मिले। दिसंबर महीने में घरेलू लेनदेन से होने वाले जीएसटी संग्रह में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।  

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति