देश में अच्छी चीजों पर बुरी चीजों के मुकाबले 40 गुना अधिक चर्चा हो रही है : भागवत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2023

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि देश में अब जो अच्छी चीजें हो रही हैं, उन पर बुरी चीजों के मुकाबले कम से कम 40 गुना अधिक चर्चा हो रही है। वह उत्तरी मुंबई के कांदिवली उपनगर में सुवर्णा अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी उपस्थित रहे। भागवत ने कहा, ‘‘कई बार नकारात्मक चर्चा सुनने को मिलती है। लेकिन जब हम देशभर में जाते हैं और देखते हैं तो हमें पता चलता है कि भारत में जो अच्छी चीजें हो रही हैं, उस पर बुरी चीजों के मुकाबले 40 गुना अधिक बात हो रही है।’’

इसे भी पढ़ें: Kartavyapath : अमेरिका के साथ नए रिश्तों की गौरशाली यात्रा का हुआ आरंभ

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि कुछ लोग हैं जो हमें बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते। उन्होंने कहा, ‘‘आज के समाज में सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान ही नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य भी आवश्यक हो गए हैं।’’ भागवत ने कहा, ‘‘अच्छा या बुरा तय करने का पैमाना क्या है? कुछ ऐसा होता है जो दिखाई देता है और दूसरी ओर कुछ ऐसा होता है जो असल में होता है। कोई इसे ऐसे दिखा सकता है कि यह हो गया, भले ही वह न हुआ हो।

प्रमुख खबरें

Ricky Ponting बने Australia Champions के मालिक, David Warner करेंगे WCL Season 3 में कप्तानी

Satya Niketan हादसे में AAP नेता Saurabh Bhardwaj का गंभीर आरोप, बचाव कार्य में Mobile Jammers का हुआ इस्तेमाल

Crude Oil 100 डॉलर के करीब पहुंचा, भारत का तेल आयात बिल और महंगाई बढ़ने की आशंका

PIF Summit: ड्रैगन की दादागिरी पर भड़के सदस्य देश, Blue Pacific को Red करने की बीजिंग की साजिश नाकाम