Google ने लूसी विल्स के 131वें जन्मदिन के सम्मान में बनाया डूडल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2019

नयी दिल्ली। गूगल ने अंग्रेज रुधिर रोग विशेषज्ञ लूसी विल्स के सम्मान में शुक्रवार को डूडल बनाया। गर्भवती महिलाओं में एनीमिया को रोकने के लिए फॉलिक एसिड के महत्व की पहचान को लेकर उन्होंने भारत में प्रारंभिक शोध किया था। इस डूडल में विल्स को प्रयोगशाल में काम करते हुए दिखाया गया है। गूगल ने उनके 131वें जन्मदिन पर यह डूडल बनाया है। 

विल्स का जन्म 1888 में हुआ था और उन्होंने भारत में गर्भवती महिलाओं को लेकर 1928 में मैक्रोसाइटिक एनीमिया पर काम किया था। उनके शोध से खमीर में एक ऐसे पोषक कारक का पता चला जो मैक्रोसाइटिक एनीमिया की रोकथाम और इसका उपचार भी करता है। इसे ‘विल्स फैक्टर’ का नाम दिया गया। मैक्रोसाइटिक एनीमिया का शिकार खास तौर पर वो महिलाएं होती हैं जो बेहद गरीब हैं और जिनके खान-पान में पोषक पदार्थों की कमी होती है। विल्स ताउम्र दुनिया के विभिन्न देशों की यात्रा करके गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर शोध करती रहीं। उनका निधन 1964 में हो गया। 

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज