Google Gemini में लाया जा सकता है नया टूल, AI जेनेरेटेड इमेज को चुटकी में बदल सकते हैं

By Kusum | Jul 29, 2024

गूगल उपयोगकर्ताओं के लिए अपने AI चैटबॉट जेमिनी को बेहतर बनाने के लिए लिए लगातार काम कर रहा है। कंपनी अपने एआई चैटबॉट को बेहतर बनाने की कड़ी में ही नए फीचर्स को जोड़ रही है। एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी चैटबॉट के लिए इन दिनों एक नए फीचर पर काम कर रही है। जेमिनी के इस नए फीचर के साथ बहुत जल्द यूजर्स एआी जनरेटेड इमेज को भी बदल सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर आपको कोई इमेज पसंद नहीं आई तो आप उसे आसानी से बदल सकते हैं। 

नए टूल के साथ इमेज एडिटिंग होगी आसान

एक नए टूल की मदद से यूजर्स एआई जनरेटेड इमेज को लेकर बैकग्राउंड ऑब्जेक्ट्स और सब्जेक्ट्स की अपीयरेंस को खुद के मुताबिक तैयार कर सकेंगे। एआई जनरेटेड इमेज में किसी खास तरह के बदलाव के लिए यूजर्स को बदलाव वाले एरिया पर फिंगर की मदद से सर्कल के जरिए मार्क करना होगा।

इसके बाद टेक्स्ट के जरिए बॉट को इस चेंज को अप्लाई करने को कहना होगा। जेमिनी टेक्स्ट और सेलेक्ट किए गए एरिया मार्क के साथ इस नए बदलाव के साथ यूजर की मनपसंद इमेज मॉडिफाई कर देगा। 

प्रमुख खबरें

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच