भारतीय यूज़र्स के लिए गूगल ने की दिल खुश कर देने वाली घोषणाएं, ऑनलाइन पढ़ाई संबंधी कई नए फीचर किये लॉन्च

By चेतन त्रिपाठी | Nov 22, 2021

गूगल फ़ॉर इंडिया इवेंट के समापन के दौरान गूगल ने अपने भारतीय यूज़र्स के लिए बहुत सारे महत्वपूर्ण और उपयोगी फीचर लॉन्च करने की घोषणा की है। भारीय यूज़र्स के लिए तमाम घोषणाओं के साथ गूगल फ़ॉर इंडिया का सातवां सत्र  का समापन किया। गूगल लगातार खुद को यूज़र्स के लिए अधिक उपयोगी और आसान बनाने की दिशा में काम करता रहा है। गूगल ने भारत मे शिक्षा, रोजगार और  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए और मजबूती से काम करने की घोषणा की है। कोविड महामारी के बाद  गूगल भारत मे ऑनलाइन एजुकेशन की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। साथ ही गूगल सर्च, गूगल पे, गूगल असिस्टेंट में भी कुछ नई सर्विसेज को इनेबल किया जाएगा। गूगल ने अपने सहायक ऐप को प्रयोग करने में आसान बनाने के उद्देश्य से यूज़र्स के लिए हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओं को इनेबल किया है।

स्कूल एजुकेशन के लिये गूगल द्वारा डिजाइन किया गया लर्निंग प्लेटफॉर्म गूगल क्लासरूम अब ऑफलाइन काम करेगा। यह घोषणा कंपनी ने इस इवेंट के दौरान की है। इसके साथ, छात्र जब भी इंटरनेट का उपयोग करेंगे तो कंटेट को डाउनलोड कर सकेंगे और बाद में उस पर काम कर कर सकेंगे।  प्रोफेशनल्स के लिए गूगल ने आईटी ऑटोमेशन, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स और  डिजाइन के लिए नए  सार्टिफिकेट कोर्स की घोषणा की है। गूगल के ये सर्टिफिकेट 6,000 रुपये से 8,000  रुपये कीमत में उपलब्ध होंगे। गूगल एक लाख छात्रों को गूगल करियर प्रमाणपत्र के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान करेगा।

गूगल की अन्य प्रमुख घोषणाएं

गूगल ने तीन प्रमुख फीचर्स से जुड़ी घोषणाएं की हैं, जो भारत में लोगों को मौसम के अपडेट देने में मदद करेंगी। ये सुविधाएं विशेष रूप से चरम स्थितियोंमें रहने वालों की मदद करने के लिए हैं। मौसम अलर्ट लॉन्च करने के लिए गूगल ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के साथ भी पार्टनरशिप की है।  गूगल स्प्लिट बिल नाम का एक मजेदार फीचर  भी अपने यूज़र्स के लिए  लेकर आया है,इसकी मदद से यूज़र्स ग्रुप में किए गए खर्च को आसानी से डिवाइड यानी की स्प्लिट कर सकेंगे। यह सुविधा गूगल पे पर ग्रुप फीचर के विस्तार के रूप में आई है। इसके अतिरिक्त गूगल बहुत जल्द गूगल पे में वॉइस कमांड का फीचर लेकर आ रही है। आपको बता दें यूजर गूगल पे पर हिंदी और इंग्लिश में कमांड दे सकता है।

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत