गूगल मैप को कितना जानते हैं आप? जानिए 5 खास फीचर्स के बारे में

By विंध्यवासिनी सिंह | Jan 17, 2022

गोस्वामी तुलसीदास ने प्रभु राम का वर्णन करते हुए कहा है कि, 'हरि अनंत हरि कथा अनंता' इसी प्रकार वर्तमान में गूगल के बारे में भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। क्योंकि गूगल की महिमा भी अपरंपार है। शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र हो जिसमें गूगल का प्रोडक्ट मौजूद ना हो और वह भी बेहद उपयोगी स्तर पर। 

गूगल के दूसरे प्रोडक्ट्स के साथ गूगल मैप भी बेहद उपयोगी टूल है। गूगल मैप का प्रयोग हर उस व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है, जो अपनी दोपहिया या चार पहिया वाहन द्वारा यात्रा करता है। ऐसे लोग करोड़ों की संख्या में हैं क्योंकि हर घर में कोई ना कोई गाड़ी अवश्य है।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय मैलवेयर और फ़िशिंग से सुरक्षित रहें, एक क्लिक और आपका बैंक खाता शून्य

अर्थात अधिकांश लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं। यूं तो गूगल मैप का इस्तेमाल करना आसान है, पर यहां हम बात करेंगे उन 5 फीचर की जिससे आपकी यात्रा और भी आसान हो जाने के साथ ही मजेदार भी हो जाएगी। आइए जानते हैं

रियल टाइम लोकेशन

जी हैं जब भी आप कहीं दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं, ग्रुप ट्रैवल करते हैं तो अलग-अलग लोग अलग-अलग जगह बिछड़ जाते हैं। ऐसी स्थिति में आप रियल टाइम लोकेशन शेयर करके अपना एग्जैक्ट लोकेशन एक दूसरे को भेज सकते हैं। ऐसे में आसानी से कोई भी एक दूसरे को ढूंढ लेगा। 

भाषा बदलें और अपनी यात्रा को आसान बनाइए

गूगल मैप में आप लैंग्वेज और वॉइस को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं। इसके लिए आप मैन्यू ऑप्शन में टाइप करके इस चीज को अपने मन मुताबिक सेट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: इन ऐप के माध्यम से बनाएं अपना रिज्यूम, नौकरी पक्की होने से नहीं रोक पाएगा कोई !

पेट्रोल पंप और एटीएम की भी जानकारी लीजिए

गूगल मैप केवल आपको रास्ता ही नहीं बताता है, बल्कि कई बार आपको यात्रा करते समय पेट्रोल पंप की आवश्यकता पड़ जाती है, जबकि अनजान रास्ते पर आपको पता नहीं होता है कि पेट्रोल पंप कहां है। ऐसी स्थिति में आपको गूगल नियरेस्ट पेट्रोल पंप बता देगा। इतना ही नहीं यह आपको एटीएम की भी जानकारी दे देगा। जी हां और अगर आप इस पर टैप करेंगे तो आपको पेट्रोल पंप की लोकेशन अपने आप ही दिख जाएगी।

कार पार्किंग की लोकेशन को सेव कीजिए 

जी हां! भीड़ भाड़ या अनजान जगह पर कई बार आप अपनी कार खड़ी कर देते हैं, और उसके बाद खुद ही भूल जाते हैं कि आपने अपनी कार पार्किंग कहां की थी। किंतु गूगल मैप से आपकी यह समस्या भी आसानी से सॉल्व हो जाएगी। एंड्रॉयड के लिए आपको गूगल मैप में ब्लू डार्ट पर जाकर कार पार्किंग पर क्लिक करना होगा। तत्पश्चात अपनी लोकेशन को पुनः ढूंढ सकते हैं। इसी प्रकार आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए 'सेव योर पार्किंग लोकेशन' पर टैप करके आप इसे सेव कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: वॉयस मैसेज के लिए व्हाट्सएप यह शानदार फीचर लेकर आ रहा है

कहां पहुंची आपकी ट्रेन जानिए 

जी हां! गूगल मैप सिर्फ आपके दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए ही नहीं है, बल्कि इससे आपकी ट्रेन कहां पहुंची उसकी जानकारी भी ले सकते हैं। 

सच कहा जाए तो गूगल मैप लोगों के लिए वरदान की तरह है और उसने यह साबित किया है, कि वह आज के जमाने में बेहद उपयोगी है, बल्कि इसके बिना कई लोगों का काम भी संभव नहीं होगा।

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

गलत जानकारी देकर Indian Passport हासिल करने वाली Sri Lankan महिला पर ठाणे में केस दर्ज

इंडोनेशिया: उपराष्ट्रपति Gibran Rakabuming Raka के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया शुरू

Afghanistan के Rahmat Shah बने ICC Test Rankings के टॉप 10 में जगह पाने वाले पहले खिलाड़ी

रेडियो पाकिस्तान हमला: ATC ने Sohail Afridi का गिरफ्तारी वारंट फिर किया जारी