Google ने लोन देने वाले दो हजार से ज्यादा ऐप्स को हटाया, नियम होंगे और सख्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2022

नयी दिल्ली।गूगल ने इस वर्ष जनवरी से अबतक भारत के प्ले स्टोर से कर्ज की पेशकश करने वाली दो हजार से अधिक ऐप को हटा दिया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शर्तों का उल्लंघन, जानकारी को गलत तरीके से पेश करने और संदिग्ध ऑफ़लाइन व्यवहार के लिए इन ऐप के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आने वाले हफ्तों में इस क्षेत्र में नीतियों को कड़ा करने की भी कोशिश कर रही हैं। गूगल के एशिया प्रशांत क्षेत्र के वरिष्ठ निदेशक एवं ट्रस्ट और सुरक्षा प्रमुख सैकत मित्रा ने कहा कि कंपनी उन सभी क्षेत्रों में विनियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है जिनमें वह संचालन करती है।

इसे भी पढ़ें: आपके शहर में कब से शुरू होगी 5G सेवा, सरकार ने दिया ये बड़ा बयान

उन्होंने डिजिटल मंचों पर होने वाले ऑनलाइन नुकसान को रोकने के लिए पर्याप्त प्रयास के सवाल पर कहा कि गूगल की प्राथमिकता और इसके मूल मूल्य हमेशा उपयोगकर्ता सुरक्षा के आसपास रहे हैं। मित्रा ने कहा, ‘‘हमने जनवरी से लेकर अबतक ऋण की पेशकश करने वाली 2,000 से अधिक ऐप को भारत के प्लेस्टोर से हटाया है। यह कार्रवाई प्राप्त सबूत और जानकारी, नीतियों के उल्लंघन, खुलासा करने वाली सूचना की कमी और गलत सूचना देने के आधार पर की गई है।’’ उन्होंने सुझाव दिया कि ऋण ऐप समस्या ‘चरम पर’ है और इस मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने से इसका हल ढूंढा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Kashmir में Terrorism का पूरा Ecosystem तोड़ने की तैयारी तेज, घाटी में अब नहीं बचा कोई भी स्थानीय आतंकवादी

ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: बेटे ने पूर्व मेयर Meenakshi Shinde को दी Narco Test की चुनौती

AI Shopping: अब Amazon, ChatGPT और Gemini खुद करेंगे खरीदारी, सर्च से पेमेंट तक संभालेंगे काम

Vaishno Devi में 87 लाख भक्तों ने किए दर्शन, Shrine Board को एक करोड़ पार होने की उम्मीद