Google Updates 2025: इस साल गूगल का बड़ा धमाका! नए AI मॉडल, क्वांटम चिप्स समेत कई टेक्नोलॉजी बदलेगी

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 11, 2025

इस साल 2025 में गूगल नई-नई टेक्नोलॉजी लेकर आएगा। नववर्ष के शुरुआत के साथ ही गूगल अब कई बड़े अपडेट और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स को लेकर आने की तैयारी में है। दरअसल, गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने हाल ही अपने अधिकारियों को भेजे गए ई-मेल में इस साल के प्राथमिकताओं और योजनाओं का खुलासा किया है। गूगल का इस बार मुख्य फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और तकनीकी इनोवेशन पर रहेगा। आइए आपको बताते हैं इस साल गूगल की तरफ से हम सब को कौन से इनोवेटिव प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।

2025 में होंगे गूगल के 10 बड़े अपडेट

जैमिनी 2.0 

इस साल गूगल में जैमिनी 2.0 लॉन्च करेगा, जो 'एजेंटिक एरा' के लिए मल्टी-मोडेलिटी और हाई-परफॉर्मेंस AI मॉडल प्रदान करेगा। जैमिनी API के जरिए फास्ट और एडवांस्ड वर्जन मिलेगा।

विलो क्वांटम चिप

 इसी साल गूगल विलो क्वांटम चिप मुश्किल ही टास्क को हल करने में सक्षम है।  इसमें नए फीचर्स जल्द ही जोड़ा जाएगा। यह चिप क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में एक बड़ा कदम साबित होगी।

एंड्रॉयड XR

गूगल, सैमसंग और क्वालकॉम के साथ पार्टनरशिप में एंड्रॉयड XR प्लेटफॉर्म लेकर आ रहा है। आपको बता दें कि, यह प्लेटफॉर्म हेडसेट्स और स्मार्ट ग्लासेज में AI असिस्टेंस को सपोर्ट करेगा।

गूगल नोटबुक LM प्लस

इसी साल गूगल अपने नोटबुक LM को न्यू रुप देगा। इसमें बेहतर इंटरफेस, ऑडियो कनेक्टिविटी और प्रीमियम फीचर्स के साथ नोटबुक LM प्लस लॉन्च किया जाएगा।

Veo 2 और Imagen 3

इतना ही नहीं, गूगल Veo 2 और Imagen 3 नामक नए वीडियो और इमेज जनरेशन मॉडल्स लॉन्च करेगा। इसकी मदद से आप बेहतर इमेज और वीडियो को जनरेट कर सकते हैं।

Whisk

यह गूगल का नया टूल Whisk यूजर्स को अन्य इमेज इनपुट देकर नई इमेज जनरेट करने की सुविधा देगा।

डीप रिसर्च

गूगल ने डीप रिसर्च फीचर को पेश किया है, जो कि जेमिनी एडवांस्ड मॉडल का हिस्सा रहा है। यह रिसर्च असिस्टेंट के लिए लॉन्ग टेक्स्ट और एडवांस रीजनिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हार्डवेयर प्रोडक्ट्स

इसके अलावा, गूगल अपने ट्रिलियम TPU और अन्य हार्डवेयर प्रोडक्ट्स में नए अपडेट लाएगा। ये प्रोडक्ट्स AI और कंप्यूटिंग के लिए सक्षम रहेंगे।

गूगल पिक्सल अपग्रेड

जो लोग गूगल पिक्सल स्मार्टफोन का यूज करते हैं, उनको अपने पिक्सल डिवाइस को भी अपग्रेड करेगा। जिससे यह बेहतर परफॉर्मेंस और AI-इनेबल्ड फीचर्स मिलेगे।

जेमिनी 2.0 फ्लैश

इसके साथ ही गूगल जेमिनी 2.0 का फ्लैश वर्जन लॉन्च किया जाएगा, इससे बेहतर परफॉर्मेंस और स्पीड तेज होगी। जो यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार