By निधि अविनाश | Sep 05, 2019
दिल्ली। अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमीशन ने गूगल पर 12.24 लाख करोड़ का जुर्माना लगाया है। वजह यह है कि कपंनी ने यूट्यूब पर बच्चों की प्राइवेसी का उल्लंघन किया है। कंपनी ने बच्चों के निजी डा़टा को गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा किया फिर इस डा़टा को किसी अन्य कपंनी पर शेयर किया है।
इसे भी पढ़ें: घृणा फैलाने वाले वीडियो को हटाने का काम कर रही है Youtube: सुंदर पिचाई
गूगल ने चिल्ड्रेंस ऑनलाइन प्राइवेसी प्रोटेक्शन एक्ट (Childrens online privacy protection act) का उल्लंघन किया हैं। बता दें कि इससे पहले टिक टॉक और फेसबुक पर भी निजी डाटा के गलत इस्तेमाल का जुर्माना लगाया जा चुका है।
इसे भी पढ़ें: अमृता प्रीतम की 100वीं जयंती पर डूडल बनाकर गूगल ने दी श्रद्धांजलि
नियम के अनुसार कपंनियों को यह जानकारी देना आवश्यक है कि वह बच्चों से जुड़ी प्राइवेसी का किस तरह इस्तेमाल करते हैं और साथ ही 13 साल से छोटे बच्चों की निजी जानकारी जुटाने के लिए अधिकारियों से सहमति लेना जरूरी होता है।