एयरटेल के गोपाल विट्टल, जियो के मैथ्यू ओम्मेन जीएसएमए के बोर्ड में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2018

नयी दिल्ली। दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोपाल विट्टल और रिलायंस जियो के अध्यक्ष मैथ्यू ओम्मेन को 2019-2020 के लिए जीएसएमए के निदेशक मंडल में चुना गया है। इसके अलावा वोडाफोन समूह के अफ्रीका, पश्चिमी एशिया और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी विवेक बद्रीनाथ को भी जीएसएमए के बोर्ड में शामिल किया गया है। बद्रीनाथ वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल में गैर-कार्यकारी निदेशक भी हैं।

यह संगठन दुनियाभर की 750 से ज्यादा दूरसंचार कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। जीएसएमए के बोर्ड में कुल 26 सदस्य होते हैं। भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल जीएसएमए के बोर्ड के चेयरमैन हैं और उनका कार्यकाल इस साल के अंत तक खत्म हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन