गोरखपुर के भाजपा नेताओं ने अखिलेश की मौजूदगी में थामा समाजवादी पार्टी का दामन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए गोरखपुर के नेताओं ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सन 2022 के चुनावों में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने में जी जान से जुटेंगे और चुनावों के बाद प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। 

हिंदू युवा वाहिनी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और योगी आदित्यनाथ के दाहिने हाथ कहे जाने वाले पूर्व भाजपाई सुनील सिंह जिन्होंने अब सपा की सदस्यता ले ली है, ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने में सहयोग प्रदान किया। 

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर की बड़ी खबरें: कोरोना के नये दिशा निर्देश जारी, आप ने जारी की पंचायती चुनाव की लिस्ट 

प्रसन्नता व्यक्त करने वाले में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, अखिलेश यादव, राजमती निषाद, जगदीश यादव डॉ मोहसिन खान, के सी पांडे, विजय बहादुर यादव, चंद्रबली यादव, अमरेंद्र निषाद, रजनीश यादव, राजेश सिंह, गीतांजलि यादव, संजय सिंह एडवोकेट, सुनील सिंह, संतोष यादव, इंदल यादव, सौरभ, चंदन आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter