अखिलेश यादव ने योगी के गढ़ में भरी चुनावी हूंकार

By प्रणव तिवारी | Feb 28, 2022

गोरखपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर के नगर निगम मैदान में ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी विजय बहादुर यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का स्वागत करते हुए साईकिल भेट किया। अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए ग्रामीण विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी विजय बहादुर यादव व शहर विधानसभा प्रत्याशी सुभावती शुक्ला व जनपद के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीताने का अपील किया। अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा सूरजकुंड फ्लाईओवर होते हुए दुर्गाबाड़ी चौक, गंगेश चौक, तिवारी हाता होते हुए जटाशंकर चौक, धर्मशाला चौक, ट्रैफिक पुलिस चौकी चौराहा, पटेल चौक होते काली मंदिर चौक पहुंची।

शहर प्रत्याशी सुभावती शुक्ला के हवाले से उनके पुत्र अरविंद शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय उपेंद्र दत्त शुक्ल की मृत्यु के उपरांत परिवार की उपेक्षा भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया गया जिससे पूरा परिवार पूरी तरह टूट चुका था ऐसे वक्त में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  द्वारा पूरे परिवार को समाजवादी परिवार में जोड़कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। शहर विधानसभा से चुनाव लड़ने का मौका दिया।  सुभावती शुक्ला व विजय बहादुर यादव ने जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील किया। रास्ते में शहर विधानसभा प्रत्याशी सुभावती शुक्ला व ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी विजय बहादुर यादव ने अखिलेश यादव के साथ विजय रथ यात्रा के बस के ऊपर चढ़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी