विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक गोरखपुर में

By प्रणव तिवारी | Oct 06, 2021

गोरखपुर।  जनपद के भाजपा जिला पदाधिकारियों,मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री गण, जिला चुनाव प्रबंधन समिति,पंचायत प्रतिनिधि, सरकार में समायोजित कार्यकर्ता गण, सहकारिता प्रतिनिधि गण, पूर्व पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गण, चेयरमैन व सभासद गण सहित जिला समन्वयक समिति की अलग-अलग सत्रों में बैठक का आयोजन सहारा स्टेट क्लब में संपन्न हुआ। विधानसभा चुनाव की दृष्टि से हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरने का सफल प्रयास हुआ।

इसे भी पढ़ें: पितृपक्ष की समाप्ति! कोलकाता के गंगा घाटों पर तर्पण के लिए उमड़ी भीड़

सपा सरकार में तो तुष्टिकरण करते हुए कब्रिस्तान की बाउंड्री तक बनवायी गयी। कहा कि जनता और कार्यकर्ताओ ने भाजपा को पंचायत से पार्लियामेंट तक जिताया है। ऐसे में उनसे मिलना जुलना और चिंता करना दायित्वधारी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सबकी दिशा एक होनी चाहिए, क्योंकि अपने स्वार्थ में अलग अलग दिखने वाला विपक्ष भाजपा को रोकने के लिए एक साथ काम करेगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल और केरल का अनुभव साझा करते हुए सरकार में होने और न होने का अंतर बताया और प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दिलवाया।

 

प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा करते हुए कहा कि, शक्ति केंद्र प्रभारी सप्ताह में एक दिन अपने शक्ति केंद्र पर जाएं और बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथ जीतने की योजना बनाएं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पाए लोगों से संपर्क करने को कहा। प्रदेश महामंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने मतदाता सूची को दुरुस्त करने पर जोर दिया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर जनपद में कराये गये ऐतिहासिक विकास कार्यों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में एम्स, फर्टिलाइजर, चीनी मिल, आयुष विश्विद्यालय, गैस बॉटलिंग प्लांट जैसे सैकड़ों परियोजनाएं विकास की इबादत लिख रहीं हैं। इस नाते गोरखपुर के विकास की चर्चा राष्ट्रीय पटल पर है। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। अब हमारी जिम्मेदारी है 2022 के विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सीटों पर जीत दिलाकर इतिहास रचें। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम गीत से हुई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों को एकल पुष्प व अंग वस्त्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

संचालन भाजपा जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल व जिला उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया ने किया।

मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, विधायक महेंद्र पाल सिंह, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवीन पाण्डेय,जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिला मीडिया प्रभारी के एम मझवार, आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक