भाजपा क्षेत्रीय चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई संपन्न, 62 सीटों पर भाजपा लहराएगा परचम

By प्रणव तिवारी | Feb 18, 2022

गोरखपुर।भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव संचालन समिति की बैठक बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। यहां पर विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक की तैयारियों की समीक्षा और फिर आगे के लिए टिप्स दिए गए। विधानसभा चुनाव की दृष्टि से इस महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह चुनाव वर्तमान की भाजपा सरकार के सुशासन और सपा सरकार के कुशासन के बीच अंतर करने का है। ऐसे में हम सभी का लक्ष्य एक ही होना चाहिए कि गोरखपुर क्षेत्र की  62 सीटों पर भाजपा का परचम लहराए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इतिहास बदलने का कार्य किया है। सपा सरकार में सिर्फ चार घंटे बिजली मिलती थी। भाजपा सरकार में 24 घंटे मिल रही है।

पूर्व की सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान तक नहीं होता था। चीनी मिलों को बंद किया गया। वर्तमान की योगी सरकार ने जहां गन्ना मूल्य भुगतान समय से सुनिश्चित किया है, वहीं पूर्वांचल की बंद चीनी मिल मुंडेरवा और पिपराइच को चलाने का भी काम किया है। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा की सरकारों ने पूर्वांचल की घोर उपेक्षा की। इसके इतर योगी सरकार ने गोरखपुर में फर्टलाइजर, एम्स, आसपास के सभी जिलों में मेडिकल कालेज देने का कार्य किया। कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पूर्वांचल के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडा राज से मुक्ति मिली है। कानून का राज स्थापित हुआ है। कॉविड संकट से निपटने के तरीके की देश में ही नहीं, दुनिया में सराहना हो रही है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के प्रति जनता में भरोसा जगा है, विशेषकर महिलाओं में। इसका असर प्रथम और द्वितीय चरण के चुनाव में दिखा है, जहां महिलाओं ने अपना भरपूर समर्थन भाजपा को दिया है। इस बैठक को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री, विधान परिषद सदस्य और वहां के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर बावन फुले ने कहा कि आगामी 10 मार्च को जब प्रदेश में फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी तो राष्ट्र भी बदलेगा, महाराष्ट्र में भी बदलाव होगा।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के स्कूलों में हिजाब और भगवा गमछे पर प्रतिबंध लगाया

उन्होंने कहा कि जितनी खुशी मुझे कैबिनेट मंत्री बनने में नहीं हुई थी, उससे अधिक खुशी मुझे तब हुई जब मुझे गोरखपुर सदर सीट पर चुनाव की दृष्टि से काम करने के अवसर मिलने पर हुई। उन्होंने कहा कि यहां वातावरण भाजपा के पक्ष में है, बस उसको ईवीएम तक ले जाने की जरूरत है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के संगठन प्रभारी अरविंद मेनन जनता भाजपा को वोट देने का मन बना चुकी है, हमारा पूरा प्रयास अपने वोटरों को बूथ स्तर पर ले जाने का होना चाहिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों से विंदू वार जानकारी लेते हुए सभी के प्रति आभार जताया। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष व व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदत्त जैन, उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्व जीतांशु सिंह आशु, सुनीता श्रीवास्तव, महामंत्री सुनील गुप्ता, मंत्री जनार्दन तिवारी, चिरंजीव चौरसिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन आदि मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया