भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के परिवार ने ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

By प्रणव तिवारी | Jan 24, 2022

गोरखपुर। लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी के गोरखपुर बेतियाहाता स्थित कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अवधेश यादव की अगुवाई में शुभावती शुक्ला व उनके पुत्र अरविंद शुक्ला व अमित शुक्ला का पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा। अमित उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय उपेंद्र दत्त शुक्ल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष थे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन उन्होंने बखूबी निभाया लेकिन पार्टी के द्वारा उनकी मृत्यु के पश्चात उचित सम्मान परिवार को नहीं दिया गया अतः पार्टी की विचारधारा से आहत होकर मेरे परिवार ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित