गोरक्षनगरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का हुआ भव्य स्वागत

By प्रणव तिवारी | Sep 28, 2021

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का गोरखपुर आगमन पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर जनपद में विभिन्न पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये,  कृषक एक्सप्रेस से प्रातःकाल पहुंचे थे, जहां पर पहले से स्वागत में प्रतीक्षारत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह,जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने, प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ पुष्प गुच्छ, बुके भेंट करते हुए तथा अंग वस्त्र ओढ़ाकर गगन भेदी नारों के साथ मोदी योगी जिन्दाबाद, स्वतंत्र देव सिंह भाजपा जिन्दाबाद का जयघोष करते हुए अभूतपूर्व स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

फिर प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा। प्रातः काल होने की होने की वजह से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सर्किट हाउस ग्राउंड में मार्निंग वाक किया और वहीं बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ परिचय करते हुये पुनः 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का सभी ने संकल्प लिया और फिर आगे के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये प्रस्थान किये।

स्वागत में प्रमुख रूप से भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,विधायक जटाशंकर त्रिपाठी,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ.सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ल सहित क्षेत्र,जिला व महानगर के सैकड़ों प्रमुख पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

CISCE की 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

T20 World Cup पर आतंकी खतरा, वेस्टइंडीज में हमले की धमकियों के पीछे पाकिस्तान का हाथ

Excise Policy Case: बीआरएस नेता के कविता को लगा झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

भाजपा दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी : आप नेता Sanjay Singh