हर ब्लाक में लगेगा गरीब कल्याण मेला

By प्रणव तिवारी | Sep 14, 2021

गोरखपुर। मिशन 2022 को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदो तक पहुंचे, इस हेतु हर कोशिश की जा रही है। इसके लिए हर ब्लाक में गरीब कल्याण मेला लगाने की भाजपा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। 

 

क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह के अनुसार भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से लेकर 7 अक्टूबर यानी मुख्यमंत्री बनने से लेकर प्रधानमंत्री के पद पर कार्य करते हुए ऐतिहासिक बीस साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा समर्पण का विशेष अभियान लिया है। 17 सितम्बर को स्वच्छता, पौधरोपण, रक्तदान समेत कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसी तरह 19 सितम्बर को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य और जिले स्तर पर रिपोर्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कराए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड 20 सितम्बर को जारी किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष के अनुसार 11 सितम्बर से बूथ स्तर पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य किया जा रहा है। 24 सितम्बर को बूथ समितियों के साथ पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन प्रस्तावित है। भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक को वैचारिक अधिष्ठान देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के 12 जिलों के कुल 147 ब्लाकों के मुख्यालय पर गरीब कल्याण मेला लगेगा। इसमें जहां जन शिकायतें सुनीं जाएंगी, वहीं अगर कोई पात्र किसी जन कल्याणकारी योजना से वंचित है, उसे इसका लाभ दिलाया जायेगा। इसी तरह 7 अक्टूबर तक बूथ विजय अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियो को लेकर जनता के बीच जायेंगे।

जिलों में प्रवास करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश प्रवक्ता

लखनऊ में प्रदेश पार्टी कार्यालय पर आयोजित मीडिया कार्यशाला में शामिल होकर लौटे क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा बच्चा पांडेय नवीन ने बताया कि केंद्र और राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताने हेतु भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश प्रवक्ता एक जिले में दो दिन प्रवास करेंगे। इस बाबत निर्देश प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने दिए हैं। इसके तहत भाजपा के प्रवक्ता जिलों में मीडिया से समन्वय स्थापित करेंगे और केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर पत्रकारों से मुखातिब होंगे।

प्रमुख खबरें

Iran War पर Pentagon ने खर्च किए 48.3 अरब डॉलर, US सांसदों ने बेस को हुए नुकसान का ब्योरा मांगा

Dev Uthani Ekadashi: चार माह की योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, 20 नवंबर को रखा जाएगा एकादशी व्रत

वेलिंगटन Test में Nicholls का शतक, New Zealand ने दूसरे दिन लंच तक बनाए 317 रन

Jammu Kashmir में बदलाव विकसित भारत के लक्ष्य को देगा मजबूती, Jitendra Singh ने बताया