जन विश्वास यात्रा का गोरखपुर में हुआ ऐतिहासिक स्वागत, पुष्प वर्षा करते हुए किया गया स्वागत

By प्रणव तिवारी | Dec 27, 2021

गोरखपुर। भाजपा उत्तर प्रदेश में जन विश्वास यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा प्रदेश की 403 विधानसभाओं में जाकर किसानों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों, सरकारी कर्मचारियों, श्रमिकों समेत सभी वर्गों का आशीर्वाद लेने का कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा की जन विश्वास यात्रा को मिल रहा जनता का समर्थन, महिलाओं की दिखी भारी संख्या में भीड़

सभा को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है। गोरखपुर एक्सप्रेस-वे एवं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रगति पर है। प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कार्यवाही तीव्र गति से आगे बढ़ाया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे मौजूदा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जुड़कर एक विशाल औद्योगिक गलियारा बन जाएगा, जो पूर्वी सीमा को राज्य की पश्चिमी सीमा से जोड़ेगा, जिससे राज्य का समग्र विकास होगा। गोरखपुर में युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से जिले की 100 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत खेल मैदान तैयार किए जाएंगे। खेल मैदान में रनिंग ट्रैक, वॉलीबाल कोर्ट, कुश्ती, कबड्डी एवं अन्य स्थानीय खेलों की व्यवस्था होगी। योगी सरकार ने दिव्यांग जनों की  पेंशन को बढ़ाया। उन्हें कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण भी प्रदान किए जा रहे हैं। गोरखपुर में 244519 महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। उज्ज्वला 2.0 के तहत 19000 नए पात्र चयनित किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई जन विश्वास यात्रा की सफलता हेतु तैयारी बैठक

गोरखपुर जिले में 6 माह से 3 वर्ष तक के 133926 बच्चों तथा 3 से 6 वर्ष तक के 74626 बच्चों को पुष्टाहार दिया गया है। 54417 गर्भवती व धात्री महिलाएं भी पुष्टाहार योजना से लाभान्वित हुई हैं। कोरोना काल में जहाँ पूरे देश में त्राहि त्राहि मच गयी थी भयावह दृश्य था किंतु मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने देश वासियों की सुरक्षा के लिये भारत में कोरोना का टीका बनवाया। सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी योगी के नेतृत्व में निरंतर विकास की ओर देश और प्रदेश अग्रसर है। जो 70 सालों में नहीं हुआ वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 7 सालों में हुआ। संबोधन सांसद बस्ती एवम् प्रभारी "जन विश्वास यात्रा" हरीश द्विवेदी,  सांसद  राज्य सभा एवम् सह प्रभारी " जन विश्वास यात्रा जय प्रकाश निषाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवम् क्षेत्रीय संयोजक " जन विश्वास यात्रा" संजीव राय, सांसद गोरखपुर रवि किशन शुक्ला, महपौर गोरखपुर सीताराम जायसवाल,  नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, विधायक गोरखपुर ग्रामीण विपिन सिंह,  क्षेत्रीय महामंत्री, प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिन्हा, विश्व जीत सिंह आशु, चुनाव प्रभारी नगर विधान सभा विवेक नन्द वर्मा, ग्रामीण प्रभारी रामा कान्त निषाद, पूर्व महानगर अध्यक्ष राधे श्याम श्रीवास्तव ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव,  महानगर महामंत्री इंद्रमणि उपाध्याय, देवेंद्र पाल सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री अच्युतानंद साही, दयानंद शर्मा, मदन अग्रहरि, महापौर सीताराम जायसवाल, रणजीत राय बड़े, डॉक्टर सत्येंद्र सिन्हा, राकेश सिंह पहलवान, बृजेश मणि मिश्रा,देवेश श्रीवास्तव, जनार्दन तिवारी ने भी संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda