भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई जन विश्वास यात्रा की सफलता हेतु तैयारी बैठक

भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह जी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जन विश्वास यात्रा का गोरखपुर जनपद में आगमन से लेकर प्रस्थान तक होने वाले कार्यक्रम का रूट चार्ट तैयार किया गया।
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा की ऐतिहासिक सफलता हेतु तैयारी बैठक को अंतिम रूप देते हुए सर्किट हाउस गोरखपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह जी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जन विश्वास यात्रा का गोरखपुर जनपद में आगमन से लेकर प्रस्थान तक होने वाले कार्यक्रम का रूट चार्ट तैयार किया गया। संगठन के प्रमुख लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गयी।
इसे भी पढ़ें: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जातियों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी- प्रभुनाथ चौहान
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री आदरणीय प्रदीप शुक्ला , यात्रा प्रमुख वेद प्रकाश पाण्डेय , भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल मौर्य ,जगदीश चौरसिया, मनोज शुक्ला ,जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
अन्य न्यूज़












