किसान और जवानों का गोरखपुर में सम्मान करेंगे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य

By प्रणव तिवारी | Sep 16, 2021

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को भाजपा कई तरह के आयोजन करेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह के अनुसार यह 17 सितम्बर प्रधानमंत्री का 71वां जन्म दिवस है। इस निम्मित गोरखपुर महानगर स्थित गोरखपुर क्लब में 71 किसानों और जवानों का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे।

यह कार्यक्रम दोपहर 12 से प्रस्तावित है। इसी तरह युवा मोर्चा के 71 कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। इसके लिए शिविर लगाया गया है। व्यापक स्तर पर पौधरोपण करने की भी तैयारी है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के लिए महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने की कार्य योजना बनायी गरी है।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी