शुक्रवार से भाजपा का मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान शुरू, कई नेता होंगे शामिल

By प्रणव तिवारी | Oct 08, 2021

गोरखपुर। हर बूथ पर मतदाता सूची के हर पन्ने का प्रमुख बनाए जाने के बाद अब भाजपा का मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान शुक्रवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के पदाधिकारी और सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष मतदाता सूची के अपने पन्ने के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह के मुताबिक विधानसभा चुनाव की दृष्टि से हर बूथ पर मतदाता सूची के हर पन्ने का प्रमुख बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जनपद में 370 तालाबों की खुदाई जारी, मनरेगा मजदूरों ने की तालाब बनाने की शुरूआत

आगामी विधानसभा चुनाव में पन्ना प्रमुखों की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है इसीलिए भाजपा ने इसे अभियान के रूप में लिया है। इसके तहत पहले दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी और सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष इस अभियान की शुरुआत करेंगे। नौ अक्टूवर को गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारी इस अभियान में शामिल होंगे। 10 अक्टूबर को सभी जिलाध्यक्ष और जिला पदाधिकारी और इसके उपरांत मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ की टीम समेत भाजपा के बाकी नेता इस अभियान में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram | TRUMP VS BIDEN | कौन होगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति? नास्त्रेदमस ने कर दी भविष्यवाणी, 13 Key से समझाया गणित

उद्धव नकली शिवसेना चला रहे, असली पार्टी एकनाथ शिंदे के पास : Amit Shah

40 साल में सबसे बुरा प्रदर्शन, स्थानीय चुनाव के बाद क्या अब ऋषि सुनक की आगे की राह हो जाएगी और मुश्किल?

इंग्लैंड, बांग्लादेश , दक्षिण अफ्रीका में अगस्त 2024 से जनवरी 2025 के बीच टेस्ट खेलेगा पाकिस्तान